Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनता दल यूनाइटेड ने चलाया जिलाध्यक्षों के नियुक्ति का अभियान

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। जनता दल यूनाइटेड द्वारा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जारी है। गोंडा में युवा वर्ग को पार्टी में जोड़ने के लिए जेडीयू की जिलाध्यक्ष की कमान एक युवा को दी गई। गोंडा का जिलाध्यक्ष प्रांकुर तिवारी को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा पार्टी में युवाओं की भागीदारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिद्धांतों को लोगो तक पहुँचने के लिये अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की अध्यक्षता व आशीष सक्सेना प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में तहसील करनैलगंज अंतर्गत सकरौरा ग्रामीण निवासी प्रांकुर तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद विशाल, सरवन शुक्ला, जितेंद्र सिंह, महेश तिवारी, मोहम्मद राशिद, प्रदीप सिंह, सर्वेश शुक्ल व सौरभ शुक्ला सहित दर्जनों युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे