आज का पंचांग
13 दिसम्बर 2020
तिथि चतुर्दशी - 24:46:54 तक
नक्षत्र अनुराधा - 25:40:52 तक
करण विष्टि - 14:20:21 तक, शकुन - 24:46:54 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग सुकर्मा - 08:16:18 तक, धृति - 28:29:31 तक
वार रविवार
🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:05:17
सूर्यास्त 17:25:45
🌙चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय 30:29:00
चन्द्रास्त 16:17:00
आज रविवार का दिन है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में सूर्य केा आत्मा का कारक माना गया है, इसके साथ ही सूर्य को ही आपके माना सम्मान व अपमान का कारक भी माना जाता है। ये एक मात्र ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया और रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं।पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......
आज का राशिफल
1. मेष राशि
दिन की शुरुआत व्यस्ता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
2. वृषभ राशि
व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख मिलेगा।
3. मिथुन राशि
लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।
4. कर्क राशि
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
5. सिंह राशि
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।
6. कन्या राशि
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।
7. तुला राशि
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।
8. वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करे। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।
9. धनु राशि
व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
10. मकर राशि
मनचाही नोकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद होने के साथ ही नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा सम्भव है।
11. कुम्भ राशि
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
12. मीन राशि
कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ