वासुदेव यादव
अयोध्या। कटरा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र यादव ने एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
श्री यादव ने बताया कि अभियुक्त अजय सिंह उर्फ नन्का पुत्र विजय प्रताप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी अशोकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को नाजायज चाकू के साथ ओम प्रकाश दास की गली सुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय थाना में पंजीकृत मु0अ0स0 123/2020 धारा 4/25 आर्म एक्ट मे पंजीकृत किया गया। इसको गिरफ्तार करने में दरोगा राजेन्द्र कुमार यादव चौकी इंचार्ज कटरा, का0 अब्बास हुसैन थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या, का0 बृजेश यादव शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ