वासुदेव यादव
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा किसानों के मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85वी जयंती उप निदेशक उद्यान के कार्यालय के समक्ष किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया उपस्थित किसानों ने केंद्र सरकार से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को देखते हुए भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की गई
उक्त अवसर पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए किसान आंदोलनों तथा उनके द्वारा दूर कराए गए तमाम समाजिक कुरीतियों के विषय में प्रकाश डाला गया भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत देश के किसानों को संगठित करके उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बड़े-बड़े आंदोलन किए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी को बेताज बादशाह, महात्मा ,बाबा, की उपाधि मिली चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने हिंदुस्तान के किसानों को बोलना , जवाब देना लडना सिखाया
उपस्थित किसानों में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बताए रास्ते पर चलकर भारतीय किसान यूनियन को मजबूत कर किसान समस्या समाधान करने का निर्णय लिया गया ।
पंचायत को प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह जी जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, शंकरपाल पांडे ,जगतपाल सिंह, भोला सिंह अमरेश यादव रमेश पांडे, दशरथ सिंह ,राम जगत यादव, बाबूराम तिवारी ,महेंद्र वर्मा ,जगन्नाथ पटेल ,पंकज सिंह, अरविंद यादव ,ओम नारायण वर्मा, रामगोपाल मोरिया, बैजनाथ निषाद ,राम सुभावनभारती ,राम अरज यादव ,पारसनाथ ,वीरेंद्र सिंह , देवी प्रसाद वर्मा, नाथूराम यादव, शोभाराम यादव, रामावती सियारा जी ,गीता देवी देवराज वर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ