Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया: बालिका सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को छपिया पुलिस द्वारा स्कूल और कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें खुद की आत्मरक्षा के लिए प्रेरित भी किया और ट्रेनिंग दी गई। 

एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देशन में  थाना स्तर पर गठित एन्टी रोमियो टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में जाकर महिलाओं व बालिकाओ के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोकथाम के लिए बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एन्टी रोमियो टीम में शामिल महिला आरक्षी अंजू रॉय द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर डायल यूपी 112 ,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,वूमेन पावर लाइन 1090, के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत  स्कूल और कॉलेजों में कुल 150 बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य  विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, महिला आरक्षी सुनीता कुशवाहा सहित कॉलेज के समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे