Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दशरथ महल मन्दिर में राम विवाह उत्सव पर आयोजित श्रीराम कथा सुनकर भक्त हुए कृतार्थ


 वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री सीताराम विवाह उत्सव के अवसर पर सुप्रसिद्ध राजा दसरथ महल मंदिर में श्री राम कथा व रामलीला का भव्य आयोजन हो रहा है।
  मंदिर के महंत बिंदुगदाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसाद चार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में व युवा संत राम भूषण दास उर्फ कृपालुजी महाराज के संचालन में में हो रहा है।
  सोमवार की देर शाम मंदिर परिसर में श्री राम कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास  मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्री राम कथा का पान करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का विवाह की कथा सबको सुननी चाहिए। भगवान राम हम सबके आदर्श है।  इससे पूर्व कथा में आए संत महंतों का स्वामी राम भूषण जी महाराज उर्फ कृपालु जी ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किए। संगीत मय श्री राम कथा सुनकर सभी भक्तगण हर्षित दिखे तो वही बहुत से भक्त थिरकने व नृत्य करने को भी मजबूरी हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे तथा दे रात राम कलेवा का भी भव्य आयोजन हुवा। जिसमे भक्तो की संख्या काफी रही। देर रात्रि राम कलेवा का लाइव दर्शन कर भक्तगण अपने को कृतार्थ किये। 
 इस दौरान महंत जनमेजय शरण जी महाराज, महंत हरिदास, महंत कन्हैया दास रामायणी, नागा राम लखन दास सहित अन्य सन्त महंत भक्त गण आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे