Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मसकनवा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व प्रवक्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। समाजसेवी, वरिष्ठ शिक्षाविद, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर के पूर्व प्रवक्ता एवं रामजानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार की सूबह 87 वर्षीय पूर्व प्रवक्ता जानकी प्रसाद गुप्ता ने अपने निज निवास मसकनवा में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर लोगों का तांता लगा गया।
   उनके पुत्र मसकनवां छपिया से दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार, कवि व शिक्षक सुधांशु गुप्ता ने उनको मुखाग्नि दी। उनका दाह संस्कार पवित्र सरयू नदी के पावन तट अयोध्या में किया गया। सुधांशु गुप्त ने बताया कि भोर पांच बजे उनके पिताश्री ने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय श्री गुप्त हमेशा समाज सेवा से जुड़े रहे। वे नि:शुल्क शिक्षा दान देते रहे। गरीबों की फीस भी जमा करते थे। वे पहाड़ी बाबा स्मारक के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर पूर्व कृषि मंत्री कुवंर आनन्द सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, डॉ. राम नरायन गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, राकेश वर्मा, पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र पांडेय, भतीजे पत्रकार पूरनचंद गुप्ता, खगेन्द्र पांडेय, पत्रकार श्याम बाबू कमल, ए. आर. उस्मानी, प्रदीप गुप्ता, भगवान प्रसाद गुप्त, संतोष गुप्ता, संजय यादव, केके उपाध्याय, लल्लू सिंह, श्रवण सिंह, अनिल सिंह, एसपी सिंह, अतीतानंद त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, रिंकू गुप्त, शिव प्रसाद, राम सुभावन, वीपी सिंह, भोला सिंह, केके सिंह, अम्बिका वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे