Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाज को संगठित व समृद्धि करना ब्रह्मदेव समाज का लक्ष्य :आर• के• शुक्ला

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | हिंदू सनातन धर्म और संस्कृति को पोषण और संरक्षण देना ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य | हमारा किसी भी जाति धर्म या संप्रदाय से कोई भेद या द्वेष नहीं है सभी सम्मानित लोग ब्रह्मदेव समाज की दृष्टि में  सम्मानित हैं चाहे वे किसी भी जाति वर्ग या संप्रदाय के हो | 
उक्त बातें नगर के तुलसी सदन में ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में आयेजित ब्रह्मण चिंतन व प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही ब्रह्मदेव गौरव स्मारिका के विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर पंडित राकेश शुक्ला जी विप्र जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया | उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक अथवा राष्ट्रीयता और अखंडता को प्रभावित करने वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा का  समर्थन ब्रह्मदेव समाज नहीं करता किंतु ब्राम्हण समाज को  प्रस्रय देना और पूरे ब्राह्मण समाज को संगठित और समृद्ध करना ही ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य है | संस्था की पवित्रता और प्रासंगिकता को कायम रखना हम सबका पुनीत दायित्व है | श्री शुक्ल ने कहा कि  समाज को आचार विचार का पालन करते हुए अपने संस्कार का पालन करना होगा साथ ही एक दूसरे का सम्मान और सहयोग करें |
समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आर्थिक अभाव में समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होने पाएगा ,इसके लिए ब्रह्मदेव समाज संकल्पबद्ध है | उन्होंने कहा कि ब्रह्मदेव समाज आज पूरे देश में अपने ध्येय वाक्य प्रत्येक स्वजन  को सम्मान सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने के निमित्त विविध  क्षेत्रों में गैर राजनीतिक रुप से सर्व समाज से तादात्म्य  में स्थापित करने का काम कर रहा है | कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी व बाबा तुलसीदास जी के प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया | 
   समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले दर्जनभर से अधिक प्रतिभाओं को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया | सम्मानित होने वाले में प्रमुख रूप से प्रतिभाओं में एसडीएम पद पर चयनित दिव्या ओझा , वैज्ञानिक डॉ आराधना मिश्रा ,वाशिंगटन यूएसए के इंजीनियर विमलेश मिश्र , दिया पांडेय , दिया शुक्ला ,चांदनी पांडेय, डॉ राकेश मिश्र आदि शामिल रहे |इसी के साथ संगठन से जुडकर  समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के संरक्षक पंडित मिथिलेश कुमार शुक्ल एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर व राष्ट्रीय संयोजक रवि द्विवेदी ने संगठन की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया | कार्यक्रम में कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिवांग पांडेय ने सभी पदाधिकारियों से समाज में एकता व समन्वय अपनाने पर बल दिया | इस दौरान चार आईएएस के माता-पिता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक अनिल प्रकाश मिश्रा व उनकी पत्नी कृष्णा मिश्रा को उनके बच्चों की अभूतपूर्व सफलता के लिए मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया | इस दौरान स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय , सेवानिवृत्त आईपीएस पं• राधेश्याम त्रिपाठी ,असिस्टेंट कमिश्नर राजीव मिश्र ,डिप्टी एसपी बालकृष्ण चौबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने आचरण और व्यवहार में अंतर न करने का संकल्प दिलाया और समाज के लोगों को एकजुट करने का आवाहन किया | इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि समाज के सबसे निर्बल शोषित व असहाय तक सहायता पहुंचाना ब्रह्मदेव समाज का मुख्य उद्देश्य है | कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार मिश्र ने किया | अन्त में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ब्रह्मदेव साहित्य  समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया | कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महाराष्ट्र महिला प्रभारी अंजू पांडेय व प्रयागराज की कंचन पाण्डेय , नेहा दूबे ,अनुपम पांडेय , दीपक त्रिपाठी ,महामंत्री पं• वज्रघोष ओझा ,पं• देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ,पं• घनश्याम शुक्ल , पं• श्री नारायण शुक्ला ,पं• परमानंद मिश्र ,पं• नारायण प्रसाद पांडेय , पं• संजय कुमार पांडेय , पं• विनय कुमार मिश्र , पं• शिवेश शुक्ल ,पं• विनोद कुमार द्विवेदी, पं• रमाशंकर मिश्र ,पं• ओम नाथ शुक्ल ,पं• अनिल कुमार शुक्ला, रामसुंदर शुक्ल ,आर एस पांडेय , सतीश दुबे ,श्याम शंकर दुबे ,सुरेंद्र कुमार शर्मा ,राम वंश उपाध्याय, राजेश शर्मा ,पुष्पराज मिश्र, आलोक मिश्र ,गिरजा रमण मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी ,रामसूरत पांडेय , महिला समाज की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ,अनीता पाण्डेय ,वारिष्ठ समाजसेविका गीता मिश्रा ,हरि कांत शुक्ला ,बिपिन चंद्र पांडेय , चिंतामणि पांडेय ,संतोष त्रिपाठी, महेंद्र कुमार तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे