Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिन्दू युवा वाहिनी ने भानपुर तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती : हिन्दू  युवा वाहिनी के जिला मंत्री जितेंद्र यादव के नेतृत्व में भानपुर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा की उपस्थिति में आम ,पीपल, पाकड़ ,कदम के 21 वृक्ष लगाए गए।
जिला मंत्री जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष आदरणीय अज्जू हिंदुस्तानी  के नेतृत्व में पूरे जनपद में 51 हजार वृक्षारोपण लगाए जाने के क्रम में आज तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 51 हजार वृक्षारोपण का संकल्प पूरा होने पर जिला मुख्यालय पर महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम सब वास्तव में स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है।ऑक्सीजन लेने व कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है जितनी हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से - ब्लाक अध्यक्ष रामनगर अरुण गुप्ता,  तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव, महामंत्री लालेंद्र भट्ट, प्रमोद चौधरी, रक्षा राम चौधरी, गिरजेश कुमार मौर्य, धर्मेंद्र यादव, उदयभान यादव , विनोद निषाद ,चंदन पांडे, राजेंद्र चौधरी,  राम प्राग, वीरेंद्र चौधरी, देवेंद्र मिश्र, गुडविन चौधरी, राकेश यादव, राम आशीष ,शिवमूरत चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे