Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा जिलाध्यक्ष का नपं में जोरदार स्वागत


मिथलेश शुक्ला (नीतू पंडित)
बभनान गोण्डा :भाजपा सबसे बड़ी पार्टी इसीलिए हैं,क्योंकि वह कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलना इसका प्रमाण है। शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्ग दर्शन में संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता के मान, सम्मान की रक्षा होगी। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष बस्ती महेश शुक्ल ने बभनान में आयोजित प्रथम आगमन समारोह के दौरान लोगों से कहीं। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को गति देते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर शत-प्रतिशत खरे उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कमलापुरी ने किया। नगर पंचायत में जिला अध्यक्ष का स्वागत जोरदार तरीके से हुआ। इसके पूर्व गौर मंडल अध्यक्ष विजय कसौधन व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रबल मालानी ने जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके पूर्व गौर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडे व भाजपा नेता अनुपम पांडे ने स्वागत किया। वही जिलाध्यक्ष रास्ते में पड़ने वाले कोटही माई समय स्थल पर पहुंचकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया वहां भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद वह बभनान पहुंचे जहां उनके साथ हुजुम नगर के अंदर की ओर निकल पड़ा। जगह-जगह कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े रहे। जैसे काफिला पहुंचा उत्साह से लोग उछल पड़े। नए जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को गले लगाते चल रहे थे। कई जगहों पर उन्होंने खुद ही कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उत्साहित किया। स्वागत का यह सिलसिला शाम तक चला। इस मौके पर अमित शुक्ल, संतोष शुक्ल, विनोद सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सोनी, राजेश नारायण , विजय कुमार व्यास, स्कंद शुक्ल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे