Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व पीएम अटल जी का जन्म दिवस


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | भाजपा को शीर्ष तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व• अटल बिहारी वाजपेयी का 95वां जन्मदिवस बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया |इस दौरान भाजपा नेताओं ने अटलजी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाया |  इस दौरान मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी युवा भाजपा नेता अश्वनी सोनी के सहयोग से ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ल व अन्य सदस्यों के द्वारा लगभग 200 जरूरतमंद  गरीब लोगों में निशुल्क कंबल का वितरण किया गया | भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिटी मंडल के सगरा ग्राम सभा स्थित एमवी एकेडमी में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सिटी मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग व संचालन विनोद शास्त्री ने किया |कार्यक्रम में जुटे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की |इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जौनपुर विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह ने अटल जी की विचारधारा को अपने संबोधन के माध्यम से एक-दूसरे तक पहुंचाते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया | वरिष्ठ भाजपा नेता  कृष्ण कांत मिश्र ने सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध कर रही कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए उनके विरोध को जनविरोधी बताया |इस मौके पर भाजपा नेता चंदन मिश्र ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से सड़क पर उतरकर एनआरसी और सीएए का विरोध करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की | कार्यक्रम में पहुंचे मां हर गंगे  सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी व भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने समाज के जरूरतमंद गरीब  लोगों में  कंबल का वितरण  ट्रस्ट के द्वारा  निशुल्क रूप से  करवाते हुए कहा कि  गरीबों की सेवा  से बड़ी कोई सेवा नहीं है | उन्होंने आज के दिन को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज का दिन देश की जनता कभी नहीं भूल सकती |आज जहां भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में खुशियां मनाई जा रही हैं,वहीं, दूसरी तरफ आज ही के दिन देश के लिए कुर्बान हुए सिख समाज के दो युवाओं का बलिदान भी भूला नहीं जा सकता | इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया | कार्यक्रम में मंडल के सभी सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों के अलावा विनोद शास्त्री, विजय शुक्ल ,कुलदीप मिश्रा ,पवन मिश्रा,राकेश सिंह ,अवध राज सिंह ,आशुतोष त्रिपाठी, शिवकुमार शर्मा ,वसीम खान,मनोज शुक्ला ,विवेक सिंह ,धीरज कांत शुक्ला, विकास ओझा,राम गोपाल शुक्ल, श्रीकांत शुक्ला,हिमांशु मिश्रा, विजय शुक्ला ,शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे