Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिलाओं को जागरूक करने का चलाया जाएगा अभियान:शीला


■ संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष बनी पिंकी भारती

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारतीय महिला महासभा की बैठक धनघटा शिव मंदिर पर संपन्न हुआ। बढ़ रहे महिला उत्पीड़न व सरकारी कार्यालयों के व्यापक भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की गई। ब्लॉक इकाई से लेकर जिला इकाई संतकबीरनगर को भंग किया गया, प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम चौहान को जिला प्रभारी संतकबीरनगर जिला संयोजक विंध्यवासिनी गौतम, जिलाध्यक्ष पिंकी भारती, जिला महामंत्री अनीता गौतम, धनघटा तहसील अध्यक्ष फुल बास, हैसर ब्लाक अध्यक्ष सुनीता चौहान, महामंत्री माधुरी सैनी, पौली ब्लॉक संयोजक विमलेश, महामंत्री इंद्रवता को जिम्मेदारी सौपी। नव नियुक्त पदाधिकारियों  को एक माह के अंदर सभी  इकाइयों को गठन करने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा महिलाओं को जागरूक करने के लिए ग्रामसभा स्तर पर अभियान चलाया जाएगा महिलाओं को जागरूक होने पर भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न पर विराम लगेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी कर्मचारी बेनकाब होगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय महिला महासभा की कार्यकत्री अपने संघर्ष के बल पर यह पहचान स्थापित किया है। कार्य  कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    बैठक को संबोधित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पिंकी भारती अपने संबोधन में कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगी और महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगी योजना तैयार कर शीघ्र ही पहले चरण में  तहसीलो पर जनसमस्याओ, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर उस पर समय रहते कार्रवाई नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संजू गौड़, प्रमिला गौतम, प्रेमशिला, सविता, श्यामदेई, राजमती, श्रीभगवती, बिंदु देवी, कलावती, गुजराती, मीरा, आशा देवी, प्रेम कुमारी, राजराजमती, सुमन, सरोजा, शीला राजपति, विजयलक्ष्मी, लालती, रेशमा, अतवारी, इसरावती, गायत्री, मीना, सरोजा, सजन लाल, पलटू, रामजीत सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे