Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया डायल 112 ने रेलवे स्टेशन मसकनवा से अज्ञात महिला को भेजा महिला हेल्पलाइन गोंडा


कृष्ण मोहन 
गोंडा: छपिया डायल 112 ने रेलवे स्टेशन मसकनवा से अज्ञात महिला को अपने अभिरक्षा में लेकर महिला हेल्पलाइन गोंडा के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात छपिया डायल 112 पीआरबी 0 872 को सूचना मिली की मसकनवा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला के होने की सूचना मिली । सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने महिला को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए रात में छपिया पुलिस की सुपुर्दगी में कर दिया। इसके उपरांत मामले की सूचना महिला हेल्पलाइन गोंडा को दी गयी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए महिला  हेल्पलाइन में अज्ञात महिला को अपने सुपुर्दगी में मांगा। गुरुवार को डायल112 के पीआरबी 0872 के जवान धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार, चालक शेषपाल सोनी ने महिला सिपाही नीशू राजभर और अंजनी मौर्या के सहयोग से अज्ञात महिला को महिला हेल्पलाइन गोंडा के सुपुर्दगी में कर दिया ।
बताया जाता है कि अज्ञात महिला बिहार प्रांत के किसी गांव की निवासिनी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे