Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मसकनवा के बी0पी0 पी0जी0 कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण विषय में बच्चों को किया गया जागरूक


दुर्गा सिंह पटेल 
गोंड़ा।मसकनवा के बी0पी0 पी0जी0 कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। बुधवार को कॉलेज कैंपस में आयोजित इस सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 आर0 सी0 यादव, एवं विशिष्ट अतिथि अखिलेश यादव युवा छात्र नेता और राम सुभावन वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अध्यक्षता डॉ0 ज्योत्सना यादव व संचालन NGO कार्यक्रम के पदाधिकारी अभिषेक दुबे,रूसी दुबे व अनुराग आचार्य ने किया। प्रकृति क्लब नींव (NCF) गोण्डा रूसी दुबे ने विषय परिचय कराया व हमारे जीवन में पर्यावरण के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन से जुड़ा है। इस विषय पर हमें गंभीरता से सोचना व विचार करना होगा। हम लगातार पेड़-पौधों को काटकर कंक्रिट का जंगल बना रहे हैं। हम ज्यादा उत्पादन व मुनाफा की लालच में प्रदूषित चीजें उत्पादित करने लगे हैं। पर्यावरण संरक्षण में सबका सहयोग जरूरी है। हम सबकी जवाबदेही है कि पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग दें। उन्होंने विद्यार्थियों से पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने व पौधारोपण करने का आह्वान किया। पॉलिथीन को भविष्य के लिए सर्वाधिक खतरनाक बताया। कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन में पांच पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए।विद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना यादव ने कहा कि कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण ही आज नदी, तालाब सूख रहे हैं। पहाड़ व जंगल समाप्त हो रहे हैं। पौधारोपण कर पर्यावरण संकट से निबटा जा सकता है। इस मौके पर  विद्यालय के अध्यापक रामप्रकाश यादव बलवंत सिंह बृजेश गिरी पूजा मैडम राजकुमार यादव और विवेकानंद मिश्रा के साथ बच्चे आरती यादव, शांति यादव,सुमन, निशा राय , मनीषा वर्मा, पूजा सिंह,अमरदीप, मुलायम, विकास यादव , शशांक मिश्रा,सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे