Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी में संचालित देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान से संबंधित विभिन्न कलाकृतियां और मॉडल स्टालों पर सजाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने द्वारा बनाए गए पकवान के स्टाल सजाए गए थे। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि देश दीपक आदर्श पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अतुल चंद्र शुक्ला ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।  विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ह्यूमन रोबोट, होम सिक्योरिटी, रोबोटिक माल सेंटर, रोबोटिक हाउस, प्रधानमंत्री आवास, स्मार्ट डस्टबिन, जेसीबी, पवन चक्की, पादप कोशिका सहित विभिन्न कलाकृतियां कड़ी मेहनत से बनाई गई थी। यातायात सुरक्षा के लिए बच्चों द्वारा बनाए गए वाहन में सेंसर लगाया गया था। जो सड़क पर चलते समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सहायक था। और अलार्म बजने लगता था इसके अलावा बच्चों द्वारा बनाए गए अन्य मॉडलों में भी तमाम खूबियां थी जो आधुनिक विज्ञान को दर्शाती हुई प्रेरणादायक थी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं रिंकी वर्मा, नीता, स्वाति, सलोनी, रूपाली, प्रतिमा, लक्ष्मी, दीक्षा तिवारी, प्रिंसी, मेघना सिंह, अनुष्का उपाध्याय, पूजा निषाद, पल्लवी यादव, अनीशा, मुस्कान सिंह, अंतिमा, शालिनी पांडे, अमरेंद्र पांडे, आयुष, कोमल चौरसिया, महक सहित अन्य छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को सराहा गया। दूसरी तरफ विद्यालय की छात्राओं ने पकवानों के स्टाल लगाए थे। जिसमें चाउमीन, बर्गर, माइक्रोनी, गुलाब जामुन, गोलगप्पा, ब्रेड पकोड़ा सहित अन्य पकवान बनाए गए थे। छात्राओं के स्टॉल पर उनके बनाए गए पकवानों को अध्यापकों छात्र-छात्राओं और आगंतुकों ने खरीदा तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर अतुल चंद्र शुक्ला, अजय तिवारी, प्रभाकर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, देवशरण तिवारी, अर्चना पाल ,सर्वदेव् उपाध्याय, अरविंद चौबे, बब्बन प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हां छात्राओं को विज्ञान और पाक कला में रुचि और कला कौशल विकसित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे