Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीमारी से पीड़ित निराश्रित विधवा को मा हर हर गंगे ट्रस्ट ने प्रदान की आर्थिक मदद


शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ | गंभीर बीमारी से  पीड़ित निराश्रित विधवा के मदद के लिए मा हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट  के मुख्य ट्रस्टी व समाजसेवी  भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने  पहल करते हुए निराश्रित विधवा के परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद  प्रदान की है |नगर क्षेत्र के अजीत नगर  निवासी निराश्रित विधवा उर्वशी गंभीर बीमारी की चपेट में  है  जिनकी जानकारी  मां हर हर गंगे ट्रस्ट के ट्रस्टी  अश्विनी सोनी को हुई तो  उनसे  निराश्रित की मदद के लिए रहा न गया और उसके आंसू पोछने  पहुंच गए  परिजनों से  टीम के साथ मिलकर विधवा के इलाज हेतु 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहां की हमारा लक्ष्य समाज सेवा है, समाज के गरीब ,असहाय लोगों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है |समाज के प्रत्येक गरीब असहाय की मदद के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर है | मेरा उद्देश रहता है कि समाज के अंतिम पायदान तक गरीब असहायों की मदद की जा सके | इस मौके पर विजय शुक्ला, आनंद सोनी सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे