Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंडित राधेश्याम पाण्डेय सरस्वती इण्टर कालेज में बच्चो ने प्रदर्शित किया विभिन्न विषयों पर माडल


राजकुमार शर्मा 
बहराइच:-बहराइच के बसबगंज कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित पंडित राधेश्याम पाण्डेय सरस्वती इण्टर  कालेज चरदा के छात्र छात्राओ ने विज्ञान से सम्बन्धित 250, सहित्य से सम्बन्धित 107 व बिभिन्न समाजिक विषयो पर 300 माॅडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय  ने इस प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर किया।
     कालेज पर आज सुबह 10 बजे से ही भारी सख्या मे दर्शको ने प्रदर्शनी को देखा और उसकी सराहना की। विद्यार्थियो ने दर्शको को अपने अपने माॅडल के सामने खड़े होकर उनकी बिशेषताये बताई। विद्यार्थियो ने दर्शको की विज्ञासाओ का उत्तर भी दिया। कालेज के छात्र छात्राओ ने मदर बोर्ड, ग्राउंड वॉटर संरक्षण तथा घरो के नमूने भी बनाए थे। विद्यालय के प्रांगण मे 8 खाने पीने व मनोरंजन के स्टाल भी लगाए थे। इस सम्बध मे कालेज के प्राचार्य बी• एस• मिश्रा ने बताया कि ऐ स्टाल कक्षा 5 तक के छात्र छात्राओ द्वारा लगाये गए है। कालेज के शिक्षक अरूण शर्मा, अवनीश गुप्ता, टी के पान्डेय, गुलाम फरीद,सिद्धी मिश्रा, कल्पना पाठक व आकृति गुप्ता आदि का विशेष सहयोग  रहा। इस प्रदर्शनी मे प्रमुख रूप से विद्यार्थी सोनम मिश्रा, आयूष शर्मा, प्रतिभा पान्डेय, स्वाती त्रिपाठी, रिया हाजरा, अंशू जायसवाल, आयुषी जायसवाल, रचना चौरसिया, अनुभव वर्मा,अंशिका सोनी,आर्दश त्रिपाठी,क्षितिज श्रीवास्तव आदि छात्रा छात्राओ ने माॅडल बनाये थे। इस प्रदर्शनी मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे राहत जनता इण्टर कालेज के दिनबन्धु शुक्ल ने विद्यार्थियो को आशिर्वाद देते हुए कालेज स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से सरोजिनी नायडू, शहीद सरदार भगत सिंह व चंद्र शेखर आजाद के चित्रो की भी सराहना की। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक व भारी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे