Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर के मिश्रौलिया में शोकसभा का आयोजन कर कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी की हुई मांग


मनकापुर गोंडा : जहाँ पाकिस्तान आंतकवादी संगठनों को पनाह देकर सीमा पर हिन्दुओं की हत्याएं करवाने में कोई कसर नहीं छोड रहा है| वही प्रदेश में ब्रह्मणों की निर्मम हत्याओं से ब्रह्मण समाज आहत है | अब बिना देर किये हम सबको सजग होना होगा। उक्त कथन ब्राहम्णत्व चेतना पाठशाला समशापुर में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की याद में शोक सभा को आयोजित करते हुए ग्राम पंचायत मिश्रौलिया कला के प्राइमरी पाठशाला समशापुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र ने कहा। 
वीडियो 

इसी क्रम में बभनान के बह्मदेव पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह ब्राहम्णत्व चेतना पाठशाला जो विगत कई वर्षो से ब्राहम्णों के अंदर चेतना जगाने का काम करने का संदेश गांव गांव में पहुंचा रहा है।इसका असली मकसद संस्कार के साथ रहना,मांस,मदिरा,छल कपट त्यागने का संदेश देना है। इसके उपरांत मझौवा के दया शंकर पान्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की सीमा पर नौजवान अपने देश की रक्षा के लिए जिस प्रकार मुस्तैद रहता है | उसी प्रकार बाहम्ण ही नही बल्कि सभी हिन्दुओं को सजग रहने की जरुरत है। कार्यक्रम में विध्याचल तिवारी, मुजेहना से बाबादीन तिवारी, लालजी शुक्ल , राकेश तिवारी, शिव कुमार तिवारी, पंडित बृज किशोर, पंडित अमित कुमार शुक्ल, अनुराग उपाध्याय, वासुदेव मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने बाहम्णत्व चेतना पाठशाला में अपने अपने विचार रखते हुए योगी मोदी की सरकार से मांग किया कि हिन्दू महा सभा के अर्थात हिन्दू समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारों को फास्ट टैर्क कोर्ट से तत्काल फांसी की सजा दिलाने के काम करे। कार्यक्रम का संचालन कवि केदारनाथ मिश्र एडवोकेट ललक ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यापर्ण करके गायत्री मंत्र व अन्य वैदिक मंत्रोचार ,शंखनाद कर  बैडक की शुरूवात हुई।  बैठक में बस्ती के कबीर तिवारी व कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। कमलेश तिवारी की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गंगा प्रसाद तिवारी,हदयराम पान्डेय,माता प्रसाद पान्डेय,कृष्ण चन्द्र तिवारी,जगन्नाथ मिश्र,जितेन्द्र मिश्र,जगदम्बा तिवारी,विसम्भर नाथ तिवारी,राम कृष्ण पान्डेय,दिनेश कुमार पान्डेय,ल्ल्ला तिवारी,आनन्द तिवारी सहित सैकडो की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर पुलिस सुरक्षा के भी कडे बंदोबस्त किये गये थे।उपनिरीक्षक संजीव वर्मा,आरक्षी दवेन्द्र सिंह, आरक्षी संजय सिंह सहित कई लोग शोक सभा के समाप्ति तक जमे रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे