Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बभनान-मसकनवा मार्ग पर दो अलग अलग सड़क हादसा, तीन युवक गम्भीर


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील कुमार गौड़
मसकनवा गोण्डा:-बभनान-मसकनवा मार्ग पर सोमवार की शाम दो अलग अलग सड़क हादसा में तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना मसकनवा- बभनान मार्ग पर नरायनपुर बायपास के पास तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
एक्सीडेंट करके भाग रहे आल्टो कार को मसकनवा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने दौड़ा कर गौराचौकी मार्ग से अल्टो कार को पकड़ा। सूचना मिलते ही का.अजय निषाद व परिजन ने घायलों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया। जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान सुमित गुप्ता पुत्र अजय कुमार 25वर्ष व मोहित गुप्ता पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी रानीजोत मसकनवा बाजार के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वही दूसरी घटना बभनान-मसकनवा मार्ग पर स्थित डॉ सीबी शुक्ल स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर मारकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मसकनवा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह व का. अजय निषाद ने घायलों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान सुमित तिवारी पुत्र राजकुमार उम्र28 वर्ष निवासी अरोरा जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे