Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा का गांधी संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा गैसड़ी में हुआ शुरू


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गांधी संकल्प यात्रा विधानसभा गैसड़ी में पचपेड़वा के गणेशपुर बाजार से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में आरंभ हुआ।
 
            कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह ने कहा कि गांधी जयंती 2 अक्टूबर से सरदार पटेल की जयंती 31अक्टूबर तक दर्जनों प्रकार के कार्यक्रम स्वच्छता अभियान पर्यावरण रक्तदान शिविर ग्राम चौपाल का आयोजन करते हुए पूरे जनपद में यात्रा की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि महात्मा गांधी के  सपनों का देश बनाने के लिए  यह पदयात्रा  पूरे देश में चलाई जा रही है  जिसके अंतर्गत स्वच्छता  सिंगल यूज प्लास्टिक समाज को जागरूक करने  के साथ-साथ  केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है। पदयात्रा में जिला महामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी संयोजक, मण्डल अध्यक्ष राम सरन गुप्ता, गैसड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र ओझा, विधान सभा प्रभारी विजय सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, दयाराम प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे