Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

24 फरवरी से संचालित होगा सक्रिय टी.बी. खोजी अभियान





बहराइच। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद में 24 फरवरी से 10 मार्च 2018 तक संचालित होने वाले सक्रिय टी.बी. खोजी अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. पी.के. वर्मा को निर्देश दिया कि अभियान की जनजागरूकता के लिए वार्ड-वार्ड व गाॅव-गाॅव चैपाल, नुक्कड़ सभा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। श्री सिंह ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिया कि जनजागरूकता के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण का भी माकूल बन्दोबस्त करें। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में प्रत्येक 05 वार्ड पर 01 पर्यवेक्षण अधिकारी/चिकित्सक की तैनाती की जाए। उन्होंने निर्देश दिया अभियान अन्तर्गत मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मलिन बस्तियों में इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर कैंप लगाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान अन्तर्गत जगह-जगह चैपाल लगाकर लोगों को तपेदिक रोग के लक्षण व बचाव के बारे में बताया जाय। लोगों को इस बात की जानकारी दी जाए टी.बी. रोग अब असाध्य नहीं है। लोगों को इस बात की भी जानकारी दी जाए रोग के लक्षण प्रकट होते ही सरकारी अस्पताल से सम्पर्क उचित इलाज कराएं जहाॅ पर टी.बी. रोगियों के लिए निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टी.बी. रोग को लेकर लोगों में जो भ्रान्तियाॅ हैं उन्हें भी दूर करने का प्रयास किया जाए। 
जागरूकता अभियान अन्तर्गत जिलाधिकारी टी.बी. रोग से जुड़े बैनर, पोस्टरो को चैक-चैराहों व गांवों के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित कराए जाने का निर्देश दिया। जिसमें लोगों को इसकी जानकारी हो सके। डीएम ने सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि इस खोजी अभियान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएं। पीड़ितों को हर सम्भव सेवाएं उपलब्ध करायें। जिससे समय रहते पीड़ितों को इलाज देकर उनकी जान बचाई जा सके। 
बैठक के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी सभी अधीनस्थ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सहयोगी विभाग के अधिकारियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पी.के. टण्डन व डा. मंजरी टण्डन, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएचईआईओ सुनील सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती लवी मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी गैर सरकारी संस्था शरणम के व्यवस्थापक पी.एन. उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे