Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर:AAP कार्यकर्ताओ ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला


ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और उनकी पुलिस तंत्र के द्वारा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार को लगातार परेशान किये जाने तथा जनता द्वारा प्रचंड बहुमत से लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी गयी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार उनके द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यो में बाधा उत्पन्न करने एवं उनके खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा साजिशे रच रही है। जाँच पडताल के बहाने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ली गयी।बेड की चादरो और उनके घर के टायलेट तक का जायजा मोदी की पुलिस ने लिया।एक सम्मानित पद पर बैठे मुख्यमंत्री के साथ ऐसे अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ आज राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आह्वाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश के साथ सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करके विरोध दर्ज कराया।
फ़ोटो:प्रदर्शन करते हुए AAP कार्यकर्ता
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मक़सूद अंसारी ने कहा की अच्छा होता कि केंद्र सरकार और उनकी  पुलिस जस्टिस लोया ,व्यापम केस,ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या ,राफेल  डील आदि आदि आदि तमाम देश को खोखला करने वाली घटनाओं पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करती तो देशवासियो के लिए न्यायपूर्ण और सुकून भरा होता।
कार्यक्रम के अंत मे प्रमोद कश्यप् कहा कि कल लखनऊ में "आप " कार्यकर्ताओ पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाये कम है। मोदी -योगी की पुलिस ने जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हमारे साथियो पर की वह आपके सामने है ,कहना यही है कि पूरा देश इस कुकृत्य को देख रहा है और ये तानाशाही अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है।इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, डॉ अनिल दिवेदी, अरविंद यादव,बी डी मिश्रा, अनिल कोरी,फ़िरोज खान,जितेंद्र तिवारी, ताज मोहम्मद, अरविंद त्रिपाठी,सोनू,विनय, राजा,इलियास'अनिल सिंह, काजू खान, इमरान खान,शैलेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद सिंह, प्रमोद कश्यप्, अब्दुल समद, हाजी खुर्शीद अहमद आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे