Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुलतानपुर:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम!164 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न



सभी लाभार्थियों को शादी के सामानों सहित एक-एक स्वच्छ शौचालय की सौगात
खुर्शीद खान
सुलतानपुर।वर्तमान प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज सुलतानपुर जिले में 164 जोड़ो का सामूहिक विवाह सोल्लास सम्पन्न हुआ। इनमें 73 जोड़ो का सामूहिक विवाह जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत परिसर में तथा 91 जोड़ो का सामूहिक विवाह कादीपुर 25 , लम्भुआ 25 , जयसिंहपुर 11 , बल्दीराय 17 व कूरेभार में 13 जोड़ो का रीति के अनुसार सोल्लास सम्पन्न कराया गया। जिला पंचायत परिसर में 73 जोड़ो में से 67 जोड़े हिन्दु व 06 जोड़े मुस्लिम समाज के थे। हिन्दु जोड़ो को पंडित जी तथा मुस्लिम जोड़ो को मौलाना द्वारा विवाह /निकाह सम्पन्न कराया गया। जिला पंचायत परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संगीता सिंह ने किया तथा 
फ़ोटो:डीएम ने पुष्प वर्षा कर दिया आर्शीवाद 
विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह की उपस्थिति में सोल्लास सम्पन्न हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस प्रकार का सफल आयोजन आज यहां देखने को मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी तथा उनकी टीम को  बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी के साथ सभी नव दम्पत्तियों (जोड़ो) को पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद प्रदान किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।  
पुष्प वर्षा कर डीएम ने दिया आर्शीवाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी संगीता सिंह ने सभी नव दम्पत्तियों (जोड़ो) को पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया तथा सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 20 हजार रूपये का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मां. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए सभी को स्वच्छ शौचालय का उपहार (स्वीकृत पत्र ) प्रदान किया। उन्होंने नव दम्पत्तियों को शुभकानाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में अधिकारियों ने टीम भावना का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया, इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारी व उनका स्टाफ बधाई का पात्र है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जोड़ो को दिये जाने वाले सामानों की एक-एक कर अवलोकन किया और व्यवस्था सुनिश्चित कराई। 
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सी.वी.एन.त्रिपाठी, डी.एफ.ओ. के.सी.वाजपेयी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी.डी.सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, डी.डी.ओ. डॉ.डी.आर.विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह, डी.एस.ओ. संजय कुमार प्रसाद, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह, डी.सी. मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, डी.एस.टी.ओ. पन्नालाल, ए.आर.टी.ओ. माला वाजपेयी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी व सम्बन्धित उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे