Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्य सचिव से बदसलूकी को लेकर सड़क पर छिड़ी जंग, विश्वास नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत




आप ने होम मिनिस्टर आवास को घेरा वही बीजेपी के विश्वास नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक भनोट ने सड़क पर जंग छेड़ दिखाई ताकत 
रिपोर्ट - नवल किशोर पाण्डेय..

पूर्वी दिल्ली ।मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई बदसलूकी और हाथापाई के मामले को अब राजनीतिक रंग देने की कवायद तेज हो गई है। इस मामले में आप के दो विधायकों को न्‍यायिक हिरासत में भेजे जाने और दिल्‍ली सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा दिल्‍ली सरकार के मंत्री पर हमले के मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव किया। इसी क्रम में आज भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्‍ली में प्रदर्शन का ऐलान कर रखा है। अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे गृहमंत्री आवास पर पहुंचे। हालांकि, कार्यकर्ताओं की तादाद बहुत नहीं थी। मुश्किल से 30 कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया। इनको पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। इस बीच दिल्‍ली पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में दिल्‍ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और अलका लांबा को भी शामिल होना था।

बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने यह आरोप लगाया था कि दिल्‍ली सचिवालय में उन पर हमला किया गया। अपने आरोप में उन्‍होंने कहा कि इस हमले में उनके निजी सचिव को भी चोट लगी है। इस बाबत बुधवार उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात भी की थी।

वही सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विश्वास नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक भनोट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक ओपी शर्मा के कार्यालय स्थिति कड़कड़ डूमा  कोर्ट के चौराहे पर जोरदार कर प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका ।और अरविंद केजरीवाल सरकार की बर्खास्तगी की मांग की और सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विवेक भनोट व विधायक ओपी शर्मा के नेतृत्‍व में कार्यकर्ता ने जोरदार प्रदर्शन किया व केजरीवाल का पुतला फूंका । और नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा मण्डल महामन्त्री पवन वर्मा ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार अराजक और संविधान विरोधी है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

भाजपा के विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल, उनके मंत्री व विधायक अराजक माहौल पैदा कर देश की राजधानी दिल्ली में शहरी नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान विरोधी हरकतों को अंजाम देकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का बार-बार अपमान कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस मनाने का विरोध हो या हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव को अपने घर बुलाकर अपने विधायकों से उनकी पिटाई करवाना केजरीवाल कि देश विरोधी मनसा को जाहिर करने के लिए काफी है। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पूर्वी दिल्ली विश्वास नगर विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा ने फूंका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला केजरीवाल सरकार के विधायको की गुंडागर्दी के चलते भाजपा के कार्यकर्ताओ ने किया जबरदस्त प्रदर्शन जिसमे मौके पर जिला महामंत्री विवेक काबरा, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल कांत, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  अंकित पाठक, मण्डल महामन्त्री अमित कुमार, मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवल किशोर पांडेय,  महामन्त्री विभोर कौशिक, सन्नी मक्कड, शिव बहादुर पाण्डेय, पंचानंद गुप्ता, गौरव पर्चा, किशन सीलेलान, अर्जुन चौटाला, अर्जुन सीमा, मीना गुप्ता सहित मण्डल पदाधिकारी और सभी मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे।  |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे