Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा आयोजित करेगी एकलब्य खेल उत्सव


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । प्रदेश के युवाओं को जागरूक करने व ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सभी बूथों पर रविवार को एकलब्य खेल उत्सव आयोजन करेगी। भाजपा कार्यलय पर आयोजित जिला पदधिकारियो की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहाँ कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ साथ नशे और समाजिक बुराइयों के खिलाफ युवा जागरूक होंगे। बैठक के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला को एकलब्य खेल उत्सव का जिला संयोजक बनाया गया। यह कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर होना है इसकी जिम्मेदारी मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षो को दी गई है। शाम 3 बजे होने वाला कार्यक्रम "मन की बात" का संयोजक जिला उपाध्यक्ष चतुर्गुन राजभर को बनाया गया।उन्होंने कहाँ पार्टी की आगामी रणनीति तैयार है जिसमे सहकारिता चुनाव नई सदस्यता, मंडल प्रवास, सत्यापन, आदि सम्मलित है।
क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहाँ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओ का सदैव सम्मान होता है। केवल इस पार्टी के कार्यकर्ता है जो सत्ता में रहते हुए संस्कारित रहते है। 
राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने कहाँ सरकार भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कड़ाई से पेश आ रही है। गुंडा माफिया जैसे लोग प्रदेश छोड़ रहे है। महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस मौके पर विनोद शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी उपाध्याय, चतुर्गुन राजभर, सुरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, शिव आज्ञा मौर्य, महेश सोनकर, राजन मिश्र, मनीष त्रिपाठी, रमेश अग्रहरी, भगवान बक्स सिंह, रवि श्रीवास्तव, रमेश तिवारी, रवि श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, प्रदीप सिंह, सहित मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे