Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उपचुनाव मे गीता चुनी गई बीडीसी, जवाहर मौर्य निर्वाचित हुये नये प्रधान


लालगंज के कोटवा शुकुलपुर व लक्ष्मणपुर के चमरूपुर शुक्लान मे परिणाम आते ही खुशी से झूमे समर्थक
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव मे लालगंज के कोटवा शुकुलपुर गांव मे बीडीसी सदस्य पद पर गीता देवी ने 551 मत पाकर रिकार्ड 231 मतों से जीत हासिल की। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी विन्देश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बीपी यादव को मात्र 315 मत मिले। यहां उपचुनाव मे गीता ने अपने दिवंगत पति की सीट बरकरार रखी। यहां हुये उपचुनाव मे 1847 मतदाताओं मे 880 मतों का प्रयोग हुआ। इसमे 14 मत अवैध रहे। शनिवार को दोपहर तक गीता की जीत का परिणाम घोषित होते ही ब्लाक मुख्यालय पर समर्थकों मे खुशी छा गयी। पूर्व प्रधान आदर्श मिश्र, पूर्व बीडीसी विकास मिश्र, ददन सिंह, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, आलोक सिंह तथा अवधेश सिंह आदि ने नवनिर्वाचित बीडीसी गीता को शानदार जीत की बधाई दी है। चुनाव परिणामों की जानकारी एडीओ पंचायत बाबूलाल पाण्डेय ने दी है। इसी क्रम मे लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के चमरूपुर शुक्लान गांव मे प्रधान रहे श्रीपाल मौर्य के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। यहां जवाहर लाल मौर्य ने  174 मतों से प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। जबकि दिवंगत प्रधान श्रीपाल की पत्नी गीता 554 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। यहां कुल 1330 मतों मे 36 मत अवैध पाये गये। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधान पद पर जीते जवाहर लाल समर्थकों मे हर्ष का माहौल देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे