Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में फैजाबाद जनपद का गुड़ में चयन


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :एक महत्वाकांक्षी सोच के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजनार्न्तगत फैजाबाद जनपद में गुड़ का चयन कर गुड़ उत्पाद को नया आयाम देते हुए जिले को जहां दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। वहीं स्थानीय लोगो को स्वरोजगार के सुअवसर मिलने से बेरोजगारी का दंश झेल रहे लोगो के चहरों पर मुस्कान लौट आई है। फैजाबाद जनपद के पूराबाजार के सबसे ज्यादा पैमाने पर गुड़ बनाने एवं बेचने के गन्ना कोल्हू स्वामी गुड़ व्यवसायी अवधेश प्रताप सिंह के कृषि उत्पाद गुड़ को उच्च गुणवक्ता के चलते आईएसओ द्वारा विशिष्ट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
            यही कारण है कि लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 26 फरवरी तक चलने वाले एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में सिंह गुड़ उद्योग पूरा बाजार फैजाबाद द्वारा निर्मित गुड़ और उसके कई किस्म के उत्पाद का बड़ा स्टाल लगा हुआ है। बताते चलें कि कृषि उत्पाद अर्थात फैजाबादी गुड़ के विश्वस्तरीय उच्च गुणवक्ता हेतु प्रमाणपत्र मिलने से विदेशो में भी गुड़ व्यापार के रास्ते खुल गये है।
            पूराबजार स्थित सिंह गुड़ उद्योग के संचालक डा अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हम पिछले पचास वर्षो से जैविक खाद से तैयार किये गये गन्ने के रस से ही गुड़ की भेल तैयार कर गुड़ का कारोबार कर रहे है श्री सिंह ने बताया कि आर्गेनिक विधि से गुड़ बनाने के कारण उन्हें भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा इंडिया आर्गेनिक प्रमाण पत्र मिल चुका है। उन्होने बताया कि उनके गुड़ को देश में औषधिक एवं मेवा युक्त गुड़ की अलग पहचान है। कोलकत्ता एवं बिहार की गुड़ मण्डी उनके लिए मुफीद है।
            श्री सिंह ने बताया कि इधर सबसे बड़ी उपलब्धि उन्हें 15 फरवरी को मिली जब उनके उत्पाद फैजाबादी गुड़ को आईएसओं 900 2015 प्रमाणपत्र से नवाजा गया पिछले दिनों फैजाबाद स्टाल पर यहां बने गुड़ का स्वाद चखने के बाद सांसद लल्लू सिंह, आयुक्त मनोज कुमार मिश्र, कुलपति मनोज दीक्षित, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी डा अनिल कुमार पाठक, तथा सीडीओं रवीश गुप्ता ने खूब सराहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे