Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विजय दिवस पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शहीदों को अर्पित किया श्रद्धांजलि


राकेश गिरी 
बस्ती । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास के परिसर में शनिवार को विजय दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ले0 कर्नल के.सी. मिश्र और संचालन पूर्व नायक रामजी गोंड़ ने किया। 
विजय दिवस पर सैनिकांे ने प्रतीकात्मक अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित  कर युद्ध में वीरगति  प्राप्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में सैनिकों और उनके परिवारों के लिये मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। डा. आर.जी.एस. पब्लिक  कान्वेन्ट इण्टर कालेज की छात्राओं ने मनभावन नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश दिया। 
सेवानिवृत्त बिग्रेडियर गोविन्द मिश्र ने 1971 के विजय दिवस के बारे में जानकारी दिया। कहा कि भारतीय सेना का यह सबसे बडा मिशन था जो इतिहास में सदैव दर्ज रहेगा। सैनिकों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये। 
इस अवसर पर सैनिकों और उनके परिवारों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मेजर डी.एस. तिवारी, प्रभारी अधिकारी ई.सी.एच.एस. ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और चिकित्सकीय सुविधा का लाभ लेने का आग्रह करते हुये पाली क्लीनिक द्वारा प्रदत्त चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया।
जिला सैनिक  कल्याण एवं पुर्नवास के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विकलांग और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। मेडिकल कैम्प में डा. वी.के. वर्मा, डा. अनिल सैनी, डा. प्रवीन कुमार मिश्र, डा. विवेक, गौरव सचान, डा. मनीष कुमार, डा. अभिनव चौधरी, आर.एस. चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट आदि ने योगदान दिया। एन.सी.सी. अधिकारी और कैडटों ने विशेष सहयोग किया। 
कार्यक्रम संयोजन में ले. ओ.एन. उपाध्याय, एम.डब्लू.ओ. आर.सी. त्रिपाठी, सूबेदार ओम प्रकाश चौधरी, कैप्टन रामकरन यादव, सूबेदार मेजर नरसिंह चौधरी, नायक अमृतनाथ तिवारी, आदि ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे