Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमेठी:दर्दनाक!एक साथ सजी बाप बेटे की चिता...


अलीम खान
आम जन मानस में बना चर्चा का विषय
अमेठी।शाहगढ़ में बाप बेटे के शव को देख बरबस आँसू को रोक नही सके ग्रामीण,  लोगो का उमड़ा जनसमूह, मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र पूरे तिवारी सोरांव का है, जहाँ आज दोपहर करीब 2 बजे बाप बेटे की एक साथ लाश आने से लोगो मे अविश्वसनीय हुए इस घटना क्रम पर पहले तो यकीन ही नही हुआ, जैसे खबर की पुष्टि हुई तो चहुओर से लोगो का समूह अमरजीत यादव के घर की ओर चल पड़ा। अमर नाथ पुत्र राम भजन जिनका दोनों गुर्दा तीन माह पूर्व खराब होने का पता चला तो परिजन नजदीक जनपद सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे। बेटे की बीमारी व हालत में सुधार न होता देख शुक्रवार को पिता रामभजन की हालत गम्भीर हो गयी।  जिससे परिजन मेडिकल कालेज लेकर भागे जहाँ पर बेटे का इलाज बेड न.9 पर चल रहा था, वही साथ वाला बेड न. 10 पर पिता का भी इलाज चलने लगा। आज 17 दिसम्बर सुबह 4 बजे राम भजन पुत्र विन्ध्यादीन उम्र 52 वर्ष का देहांत हो गया। तो परिजन लाश को लेकर घर को चल दिये, त्रिवेदीगंज पहुँचने वाले ही थे कि फिर 8 बजे बेटा अमर नाथ उम्र 30 वर्ष के खत्म होने की खबर आ गयी। भाई अमरजीत अपने भाई की लाश को लाने मेडिकल गया। फिर दोनों की लाश को लेकर घर पहुँचा। तो कोहराम मच गया। चहुओर से हर इंसान इस घटे हुए घटनाक्रम को लेकर दुखित नजर आए। लोगो को बाप बेटे के साथ हुए इस प्रकार के हादसे पर यकीन नही हो रहा था। मृतक अमरनाथ के दो लड़के अभिषेक 7 वर्ष, प्रिंस 3 वर्ष, शिवानी 5 वर्ष है। राम भजन के तीन लड़के अमरनाथ, अमरजीत 27 वर्ष, रंजीत 24 वर्ष है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। माता भानु की कुछ ज्यादा ही तबियत खराब चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे