Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:उत्तर प्रदेशीय पू0मा0 शिक्षक संघ का ब्लाक त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


राकेश गिरी 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू0मा0) शिक्षक संघ उ.प्र. के बनकटी ब्लाक का त्रैवार्षिक अधिवेशन आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये संरक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि एकजुटता से ही शिक्षकों की समस्याओं  का समाधान हो सकेगा। 
अधिवेशन को जिलाध्यक्ष अल्पना यादव, अभय सिंह यादव, मो. खालिद, दिनेश पाण्डेय, सुदर्शन त्रिपाठी, बाल्मीक सिंह, आदि ने सम्बोधित किया। 
दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी एवं जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदत्त शुक्ल की देख रेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। सर्व सम्मत से दुर्गेश राव अध्यक्ष, अशोक कुमार मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल कृष्णराज, राकेश कुमार मिश्र, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, शान्ती देवी, लालजी पाठक, विश्वम्भरनाथ वर्मा उपाध्यक्ष, राम अछैवर चौधरी मंत्री, सदानन्द, सुनीता रानी मिश्र, अब्दुल मारूफ संयुक्त मंत्री, धुव्रनारायण दूबे कोषाध्यक्ष, कमलेश्वर प्रसाद आडिटर, महेन्द्र सिंह लेखा परीक्षक और नन्दलाल वर्मा को प्रचार मंत्री का दायित्व सौपा गया। पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी विष्णुदत्त शुक्ल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। 
अधिवेशन में धु्रवपति यादव, राममनि, अनुपमा त्रिपाठी, कैलाशी देबी, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, चतुर्भुज लाल, दिनेश त्रिपाठी, लाल कृष्ण मधुप, मो. इश्तियाक, श्याम बिहारी, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, आमिर हुसेन, नन्दलाल शर्मा, कचन चौधरी, प्रियंका, अशोक कुमार पाण्डेय, अवनीश कुमार चौरसिया, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, शकुन्तला यादव, शिव प्रसाद, मृदुला मिश्रा के साथ ही अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे