Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुलतानपुर:शिकायतें लम्बित रहने पर छः अधिकारियों को मिली चेतावनी

खुर्शीद खान 
सुलतानपुर।जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस वर्तमान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें लम्बित पाई जायेंगी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होगा, सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लम्बित शिकायतें पाये जाने पर 06 अधिकारियों को चेतावनी देते हुये तीन दिवस के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी आज कादीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। 
 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर शिकायतें पुनः वापस आ जाती हैं, जिसे पुनः निस्तारित करना पड़ता है। अधिकारी इसे गम्भीरता से लें ताकि शिकायतें वापस न आयें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डिफाल्टर श्रेणी वाली शिकायतों का तीन दिवस के अन्दर शतप्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। 
 384 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त एवं लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। जिसमें 06 विभागों विद्युत, पशुपालन, वन , खण्ड विकास अधिकारी करौंदीकला एवं थानाध्यक्ष अखण्डनगर व दोस्तपुर से सम्बन्धित शिकायतें लम्बित रहीं। जिलाधिकारी ने इन सभी 06 अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि तीन दिवस के अन्दर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 384 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में राजस्व, पुलिस व विद्युत विभाग से सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। 
सम्पूर्ण समाधान में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा , मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, उपजिलाधिकारी कादीपुर मोतीलाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला ने शिकायतों को सुना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सी.वी.एन.त्रिपाठी, डी.एफ.ओ. के.सी.वाजपेयी, डी.डी.ओ. डॉ.डी.आर.विश्वकर्मा, पी.डी. एस.के.द्विवेदी, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह, डी.सी. मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी अधिकारी आर.बी.सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, बी.एस.ए. के.के.सिंह,  डी.एस.ओ. संजय कुमार प्रसाद, डी.पी.ओ. आशा सिंह, उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, तहसीलदार रामचन्द्र सरोज व सम्बन्धित उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे