![]() |
गिरफ्तार रोमियो के साथ थाना दरगाह पुलिस टीम |
बहराइच। जिले में मनचले शोहदे लड़कों व स्कूल आने जाने वाली लड़कियों / रास्ता चलते महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले लड़कों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जुगुल किशोर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने संजय कुमार दुबे थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ को दिए थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में कमलेश दीक्षित अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री अतुल यादव क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक- 15/10/2017 को दो मनचले लड़कों मोनिश पुत्र सरताज निवासी सलारगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच व शेबू पुत्र अजगर हुसेन निवासी छावनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 151 सी0आर0पी0सी0 में चालान किया गया है। इन सोहदो/मनचलो को गिरफ्तार करने में एस0 ओ0 दरगाह संजय दुबे और उनकी टीम के पुलिस कर्मियों ने योजनाबध तरीके से अभियान चला कर सोहदो के खिलाफ़ लगातार कार्यवाही कर रहे है। जिसके क्रम में कल दिन रविवार को यह कार्यवाही की गई।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ