Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मातृ शक्ति को बढ़ाने के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्प:मोती सिंह


प्रतापगढ़ :प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह आज तुलसीसदन हादीहाल में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आशा बहुओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के अवसर पर  मंत्री  ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय  के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर  मंत्री  ने अपने सम्बोधन में बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय गरीबो, समाज से वंचित लोगो, बेसहारा और कमजोर लोगों के मसीहा थे। उन्होने जीवनपर्यन्त समाज के वंचितो के लिये चिन्ता की और उनके बेहतरी के लिये जीवनपर्यन्त लगे रहे। पं0 दीनदयाल उपाध्याय अपने जीवन के प्रारम्भिक वर्षो से ही समाज की सेवा के प्रति अत्यधिक समर्पित थे इसलिये हम लोगो को भी पं0 दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेते हुये गरीबों की सेवा करने के लिये आगे आना चाहिये। मंत्री  ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने मातृ शक्ति को मजबूत करने के लिये तथा गांवो में महिलाओ को सुविधाओ से जोड़ने के लिये स्वयं सहायता समूह का गठन कर रोजगार से जोड़ने के लिये अनेक योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को बढ़ाने का संकल्प लिया गया है तथा सबका साथ-सबका विकास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का कुशल संचालन भी प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।  मंत्री  ने इस अवसर पर बताया कि महिलाओ की सुरक्षा हेतु एन्टी रोमियो दल का गठन किया गया है तथा प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहुओ को उचित मानदेय देने पर प्रदेश सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है।  मंत्री  ने यह भी बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। 
आशा बहुओ के सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष  ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आशा बहुओ के द्वारा गांव गांव में जाकर गर्भवती महिलाओ की देखरेख करती है तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ की जानकारी दी जाती है यह वास्तव में एक सराहनीय कार्य है। केन्द्र सरकार द्वारा कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इससे कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगा है।  त्रिपाठी  ने केन्द्र सरकार द्वारा सचांलित योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के विषय में लोगो को जानकारी दी। इस अवसर पर केशरी श्रीवास्तव, कुसुमलता सिंह, माधुरी सिंह, सुनीता पाण्डेय, कुसुमलता सिंह सहित भारी संख्या में आशा बहुये उपस्थित रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे