Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सूबे के डिप्टी सीएम के जिले में दुष्कर्म के बाद जिन्दा फूकी गई किशोरी, मौत


फ़ाइल फोटो मृतक किशोरी 


सत्येन्द्र खरे 
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के होम डिस्टिक में बेटियों की आबरू के साथ अब जान भी सुरक्षित नहीं रह गई है | हैवानियत की सारी हदें पार कर एक दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद दलित किशोरी को जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 



कोखराज इलाके एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के मां-बाप सोमवार को ननिहाल चले गए थे। लड़की अपनी दादी के साथ घर पर ही थी। रात तकरीबन 9.30 बजे वह घर के भीतर खाना बना रही थी। उसकी दादी दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया।
वीडियो बयान कुशा देवी मृतिका किशोरी की नानी 

 परिजनों के मुताबिक घर के भीतर घुसे पड़ोस के युवक को देखकर किशोरी जब तक कुछ समझ पाती और शोर मचाती इसके पहले युवक ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रसोईं में रखे गैलन से मिट्टी का तेल छिड़कर किशोरी को आग के हवाले कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रही उसकी दादी की नींद टूट गई और जब उसने उठकर देखा तो लड़की आग की लपटों से घिरी जान बचाने को चीख रही थी। उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोस के दरिंदे ने वृद्ध दादी को भी लात-घूसों से पीटा। इसके बाद आरोपित युवक धमकी देते हुए फरार हो गया।
वीडियो बयान ब्रिज लाल , मृतिका किशोरी का पिता

 इसबीच शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने एसआरएन के बजाय किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचा तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से आरोपित युवक घर में ताला बंद कर कुनबे समेत फरार हो गया। दरिंदगी की इस वारदात से इलाके में सनसनी है। वहीं इतना बड़ा हादसा होने के बाद पुलिस अभी तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे