Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा भगवान राम और मां गंगा के नाम पर देशवासियों को ठग रही है :किशोर




राकेश गिरी 
बस्ती। उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवाकर कांग्रेस पार्टी निष्ठावान व साफ सुथरी छबि के कार्यकर्ताओं को सम्मान देगी। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहीं। वे कांग्रेस दफ्तर पर आयोजित संगठनात्मक चुनाव समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री किशोर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बेहतरी के लिये जो किया जा सकता है उसके प्रयास तेज कर दिये गये हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश भर का भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होने समीक्षा बैठक के दौरान जनपद की कृषि एवं गन्ना किसानों की समस्याओं को महसूस करते हुये कहा कि राहुल गांधी एक खास कार्यक्रम के जरिय किसानों से सीधे मुखातिब होंगे। श्री किशोर ने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार ने भगवान राम और मां गंगा के नाम पर देशवासियों को ठगने का काम किया है। गंगा उत्तराखण्ड की बेटी है, भाजपा उसके साथ भी निष्ठावान नही रही। सत्ता हासिल करने के लिये उसका इस्तेमाल किया। श्री किशोर ने संगठनात्मक चुनाव में पार्टी की सदस्यता कार्यक्रम में अहम भिमका निभाने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। इसी कड़ी में संगठन मंत्री आलोक प्रकाश सिंह बतौर कोआर्डिनेटर कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम 2019 का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

कांग्रेस के एपीआरओ सुधीर चौधरी, ने कहा कि पूरे प्रदेश में चुनाव के माध्यम से संगठन को धार देने काम शुरू हो चुका है। संगछनात्मक ताकत के आधार पर कांग्रेस 2019 में फिर सत्ता में आयेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। इससे पूर्व श्री किशोर एवं सुधीर चौधरी का जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में विसतार से चर्चा किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, राममिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, बाबूराम सिंह, विपिन राय, सई अहमद, रामबरन यादव, जगनरायान आर्य, सधूसरन आर्य, ज्ञानेन्द्र पांडे, गिरजेश पाल, मानिकराम मिश्रा, अनिल भारती, डा. शीला शर्मा, डा. वीएच रिज़वी, देवी प्रसाद पांडे, लकी चक्रवर्ती, डा. आरजी सिंह, अंकुर वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, डा. विद्या मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, पिंकू श्रि, सुरेन्द्र मिश्रा, इन्द्रजीत सिंह, रमा चतुर्वेदी, विश्वनाथ पांडे शामिल रहे। 

बैठक में शेषमणि उपाध्याय, गुड्डू सेनकर, दुर्गेश त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, गायत्री गुप्ता, सोनू मिश्रा, शीतला शुक्ला, लाजीत पहलवान, कालिन्दी सिंह, गंगा मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, अजीम अख्तर, राजेश सिंह, रमेश बहादुर सिंह, गिरजा कुमार पांडे, अमरबहादुर शुक्ला, रवीनद्र सिंह राजन, अजय कुमार सिंह, गीता सिंह, प्रताप नारायण मिश्रा, पवन कुमार चौरसिया, अवनीश त्रिपाठी, साधू पांडे, सुधीला देवी, ज्योति पांडे, रामकिशोर पटेल, इफ्तेखार अहमद, आलोक त्रिपाठी, ननकू सोनकर, शिवशंकर चंचल, रसीदा खातून, पंकज चक्रवर्ती, डा. वाहिद, कौलजीत कौर, सोमनाथ पांडे, निर्मला उपाध्याय, राहुल चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश पाल, वीरेन्द्र सिंह, उमेश पांडे, फैजू, देवानंद पांडे, प्रमोद कुमार, जयप्रकश अग्रहरि, नन्हे पाल, शिवकुमार चौधरी, जगदीश शर्मा, चिंताहरण चौधरी, जेपी चौबे, रामसजीवन वर्मा, पारसनाथ वर्मा, रामजी वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।                                          

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे