Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:पेट्रोल-डीजल मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में उतरी कांग्रेस


बस्ती । पेट्रोल डीजल मूल्यों में हो रही बेतहाश वृद्धि के विरोध में उतरी कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शास्त्री चौक के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान लगातार बढ़ रही महंगाई के प्रति लोगों में गुस्सा देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में हो रही भारी वृद्धि से आई कमरतोड़ महंगाई से जनता त्रस्त है। जबसे केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आई हैं तबसे पेट्रोल, डीजल के मूल्य में व्यापक वृद्धि से प्रदेश का किसान, मजदूर, नौजवान, महिलायें सहित हर वर्ग बढ़ रही मंहगाई से पीड़ित है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार जब सत्ता में आई थी उस समय अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का जो मूल्य था, आज उसके मूल्य में 52 प्रतिशत की कमी हो गयी है, फिर भी देश और प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें केन्द्र की सरकार द्वारा 11 बार सेण्ट्रल इक्साइज में (पेट्रोल में 133.47 प्रतिशत और डीजल में 400.86 प्रतिशत) बढ़ोत्तरी करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगाये गये वैट से आज इनके मूल्य बेतहाशा बढ़ गये हैं। इसी प्रकार देशभर में सब्सिडी वाली रसोई गैस के सिलेण्डर में 75 रूपये एवं मिट्टी के तेल के दामों में भी भारी वृद्धि की गयी है जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रदेश महासचिव युवा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि जनता का गुस्सा मंहगाई के विरोध में फूटने लगा है। 2019 का लोकसभा चुनाव आने तक यह आक्रोश सड़कों पर भी दिखेगा। इस बार जुमलों की सरकार को माकूल जवाब देने का जनता मन बना चुकी है। अब झूठ फरेब कर, सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासलि करना आसान नही होगा। इसके लिये कांग्रेस पार्टी जन जन तक पुहंचने की तैयारी कर रही है। इस दौरान एनडीए सरकार की कथनी और करनी में अंतर हम जनता को बतायेंगे। इस अवसर पर विचार विभाग के अध्यक्ष मानिकराम मिश्रा, डा. बीएच रिज़वी, बाबूराम सिंह, विश्वनाथ चौधरी, जगनरायन आर्य, रामधीरज चौधरी, सोमनाथ पांडे, प्रमोद द्विवेदी, यूथ विंग के अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, भवानी प्रसाद यादव, अनिल भारती, नफीस अहमद, दुर्गेश त्रिपाठी, शेषमणि उपाध्याय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, दुर्गा उपाध्याय, रंजीत, सचिन शुक्ला, जय प्रकाश चौबे, गुड्डू सोनकर, जगदीश शर्मा, लवकुश गुप्ता, आलोक गुप्ता, विश्वनाथ पांडे, पिण्टू मिश्रा, संतोष भारद्वाज, पवन वर्मा, पंकज दुबे, मो. जलील, जय प्रकाश अग्रहरि, अलीम अख्तर, देवानंद पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे