Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला जवान के प्यार में दीवाने युवक ने महिला थाने में चलाई गोली


सत्येन्द्र खरे 
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के महिला थाने में देर रात एक अज्ञात युवक ने तमंचे से फायरिंग कर सनसनी फैला दी | एक महिला सिपाही ने किसी प्रकार अपनी जान पर खेल कर युवक को गिरफ्तार किया है | इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया है |


 बताया गया है कि आरोपी युवक थाने में पी. आर. डी. की महिला सिपाही से मिलने के लिए पहुंचा था | मामला महिला सिपाही ओर आरोपी युवक के प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है | थाने में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया | वही जब इस मामले को लेकर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने जाँच ओर कार्यवाही की बात तो कहीं साथ ही घटना स्थल का हवाला दूसरे स्थान का दिया | बहरहाल इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हडकम्प की स्थिति बनी हुई है |


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे