Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, 40 दिन बाद महिला का कंकाल मिलने से पुलिस भी रह गई दंग, जानिए क्या है पूरा मामला



फराज अंसारी 

बहराइच:बाजार जाने के लिए घर से निकली विवाहिता जब देर शाम तक नहीं लौटी,बच्चे परेशान हो गए। यह सूचना लखनऊ में मजदूरी कर रहे पिता को मिली तो घर पहुंच कर उसने काफी खोजबीन किया। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। पति ने दो लोगों पर आशंका जाहिर करते हुए  नामजद तहरीर दिया।मामले में पुलिस ने धारा 346,506 के तहत इतिश्री कर लिया। 44 दिन बाद महिला का कंकाल मिलने के बाद पुलिस भी दंग रह गई।


 उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद अंतर्गत फखरपुर ग्राम पंचायत भिलोरा काजी के मजरा लोधनपुरवा गांव निवासिनी महिला का 44वें दिन गन्ने के खेत में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो इस लिए शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था।मृतका का पति लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। बच्चों  ने पिता को फोन करके बताया कि, मम्मी बाजार गई थी जो अभी तक लौट कर नहीं आई है। इस सूचना मिलते ही पति पन्नू घर पहुंचा। मृतका के पति ने दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन महिला को बरामद करने के लिए रुचि नहीं दिखाई। आरोप तो यहां तक लगे है कि पुलिस पुलिस ने नामजद आरोपियों को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा। 44 दिनों तक पति अपने पत्नी की तलाश करता रहा है। पुलिस मृतका के पति को जांच का झुनझुना थमाती रही।पति जब  पत्नी की खोजबीन करके थक गया।  तब उसने गांव में पंचायत बुलाई। जुटी पंचायत ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ किया तो वह टूट गया। आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस बाबत पुलिस को अवगत कराया गया। ग्रामीणों और पुलिस के मौजूदगी में आरोपी ने फेंके गए शव का स्थान बताया, जिसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस बताए गए स्थान गन्ने के खेत में पहुंची। जहां से महिला का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला के कंकाल को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला का कंकाल मिलने की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा ने भी मौके का जायजा लिया। इसके उपरांत फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल किया।लेकिन दूसरा आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। 


रंजिश में हुई हत्या

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  भिलोराकाजी के मजरा लोधनपुरवा में महिला की हत्या की बात ग्रामीण ने स्वीकार की है। महिला का कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे