Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ:मिशन 35 करोड़ वृक्षारोपण से जुड़ें लोग:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ :मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ के साथ ही सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को हरित बनाने हेतु विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 35 करोड़ वृक्षारोपण का अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों को दिया गया है।अभियान की सफलता हेतु 22 जुलाई 2023 और 15 अगस्त 2023 को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान को जन आंदोलन बनाने हेतु पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना के साथी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हें बचाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।पर्यावरण सेना प्रमुख एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य अजय क्रांतिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने ते हुए पेड़ों को बचाने हेतु सभी आम नागरिकों से आगे आने की अपील किया है।उन्होंने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों एवं लोगों के द्वारा रोपित पौधों के साथ ही बड़े पेड़ों को पर्यावरण सैनिकों द्वारा उनकी सुरक्षा का कार्य किया जाएगा।उन्होंने वन विभाग से भी वृक्षारोपण के लिए उचित ऊंचाई के पौधे देने का अनुरोध किया है।जिससे उन पेड़ों की सुरक्षा आसानी से की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे