Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलियाकलां:परम्परागत ढंग से मनाया गया भैय्या दूज का त्योहार


                                वीडियो


बहनों ने घरों में चौक बनाकर की भाईयों की पूजा

पर्व को लेकर बच्चों में दिखा खासा उत्साह

पलिया में बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर हर्षोउल्लास से मनाया भैय्यादूज का त्योहार। 

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।भैय्या दूज का त्योहार शहर सहित समूचे क्षेत्र में परम्परागत ढंग एवं हर्षोउल्लास से मनाया गया।


बहनों ने अपने अपने भाईयों को तिलक कर उन्हें बड़े श्रद्धा भाव से मिठाई खिलाई। भाईयों ने भी अपनी बहनों को यथाशक्ति दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। बहनों ने अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना की। 


गुरुवार को भैय्या दूज का त्योहार परम्परागत ढंग से मनाया गया। त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भाई बहन के इस पावन त्योहार पर शहर मोहल्ला बाजार में ममता देवी ने अपने घर में चौकी बनाकर भाईयों की पूजा की। 


इस अवसर पर आस पास की तमाम बहनों ने चौक पर बैठ विधि विधान से भाईयों की पूजा की और तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। बहनों ने अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना की। 


इसके अलावा शहर के मोहल्ला बाजार प्रथम में सेजल बाथम ने अपने छोटे छोटे भाईयों को तिलक लगाकर प्यार से मिठाई खिलाई और अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे